रामगढ़, मार्च 2 -- गोला,निज प्रतिनिधि। गोला थाना क्षेत्र के बेटूलकलां गांव निवासी पत्रकार लालकिशोर महतो की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। लाल किशोर महतो प्रतिदिन की तरह बीती रात समाचार संकलन और प्रेषण के बाद अपनी स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। डुंडीगाछी मोड़ के समीप सड़क कटाव के कारण उनका वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उनका वाहन करीब छह फुट गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गया। जिसके नीचे दब जाने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गोला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई। सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.