गुड़गांव, मई 21 -- सोहना, संवाददाता। दमदमा मोड़ पर बुधवार देर रात तेज रफ्तार रफ्तार ट्रक ने बाइक चला रहे छात्र और पीछे बैठे कंपनी कर्मी की जान ले ली। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक ट्रक समेत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। सोहना शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मूलरूप से मध्य प्रदेश के पन्ना निवासी रामलगन चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मानेसर की जीएलएस सिक्योरिटी कंपनी में नौकरी करते हैं। गांव बासलांबी में किराए पर रहते हैं। उनका 20 वर्षीय छोटा भाई चेतराम सोहना की शिव कॉलोनी में छोटी बहन मनीषा के पास रहता था। वह गुरुग्राम के डीसडी कॉलेज में द्वितीय वर्ष का छात्र था。

हादसा कैसे हुआ बुधवार की रात करीब सवा दस बजे चेतराम रैपिडो बुकिंग आने पर जीजा ब्रजेश चौधरी की बाइक लेकर निकला था। वह 24 वर्षीय मालवीनिया देव...