पूर्णिया, मार्च 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।पूर्णिया में एक दर्दनाक हादसे में छह साल के बच्चे की टैंकर से कुचलकर मौत हो गई। हादसा सोमवार को करीब नौ बजे सदर थाना के जीरोमाइल के समीप की है। मृतक बच्चे की पहचान जीरोमाइल निवासी सदानंद राम के छह वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जीरोमाइल के समीप कुछ बच्चे रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान कसबा की ओर से आ रहे अनियंत्रित एक गैस टैंकर की चपेट में बच्चा आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद टैंकर को ढाबा के समीप लगाकर चालक भाग निकला। बच्चे की मौत के बाद परिजन समेत स्थानीय लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आये। लोगों का कहना था कि टैंकर एक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। जिससे दुर्घटना घटी है। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। जिससे जीरोमाइल- नेवालाल चौक बाय...