दर्दनाक : टेंपो से नामांकन के लिए जा रहे छात्र समेत दो की मौत
पूर्णिया, मई 30 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। सड़क हादसे में नामांकन कराने के लिए जा रहे छात्र व महिला समेत दो की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसा फारबिसगंज-कुर्सेला स्टेट हाईवे पर सरसी थाना क्षेत्र के मझुवा प्रेमराज पंचायत अंतर्गत अख्तियारपुर गांव के समीप शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। जानकारी के मुताबिक फारबिसगंज की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक सरसी से बुढ़िया की ओर जा रही यात्रियों से भरी टेंपो को सामने से ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार आवाज के साथ टेंपो के परखच्चे उड़ गए। चीख -पुकार मच गई। दुर्घटना में टेंपो पर सवार महिला कृष्णा कुमारी (27 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। वह बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत धोकरधारा वार्ड 22 की निवासी थी। घटना के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक प्रिंस कुमार (उम्र 18 वर्ष)की बाद में अस्पताल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.