गुड़गांव, अप्रैल 8 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। रामपुरा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर वर्कशॉप में दो दोस्तों के बीच मजाक के बाद कहासुनी हो गई। इससे गुस्साए एक सहकर्मी ने तैश में आकर दूसरे के शरीर में एयर कंप्रेसर से हवा भर दी। इससे पीड़ित की पेट की आंतें फट गईं। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में कई घंटे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने वाला 38 वर्षीय हरविंदर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के शाहगढ़ गांव का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर खेड़की दौला थाने में मंगलवार को हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।घटना मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे के लगभग की है। रामपुरा गांव स्थित तरुण एंटरप्राइजेज इकाई में मूलरूप से राजस्थान के डीग निवासी 40 वर्षीय नरेश और हरविंदर दोनों आपस में मजाक कर रहे थे, तभी नरेश ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.