अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- लोधा, संवाददाता। ठिठुरती ठंड से इकलौते बेटे के बचाव को जलाया गया अलाव ही बेटे के लिए काल साबित हुआ। अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के जलालपुर चौकी क्षेत्र में अलावा की आग में छह माह का इकलौता बेटा जिंदा जल गया। वहीं दो बहनें झुलस गईं। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जलालपुर चौकी के समीप डेयरी वाली गली निवासी प्रताप उर्फ छोटू पुत्र श्रीपाल डिश लगाने का काम करते हैं। सोमवार को प्रताप अपने दैनिक कार्य से बाहर गए हुए थे और पत्नी पास के ही एक प्लाट में चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी करने चली गई। मां ने काम पर जाने से पहले अपने तीनों बच्चों, देवांश (6 माह), मन्नू (3 वर्ष) और तन्नू (5 वर्ष) को प्लास्टिक की चारपाई पर सुलाया। ठंड अधिक होने के कारण उसने एक लोहे की परात म...