गोंडा, मई 21 -- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सरयू नदी के तट पर एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है। यहां अपनी सास के अंतिम संस्कार में शामिल होने आए एक युवक को नदी में स्नान करते समय मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया। मगरमच्छ युवक को खींचकर गहरे पानी में ले गया। घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम नाव लेकर सरयू नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक का अब तक कोई अता-पता नहीं चल सका है।ग्रेटर नोएडा में कंप्यूटर ऑपरेटर था युवक मिली जानकारी के मुताबिक, मगरमच्छ के हमले का शिकार हुआ दीपक शर्मा (30 वर्ष) मूल रूप से ग्रेटर नोएडा के सिग्मा परी चौक का निवासी था। दीपक वहां एक बड़ी निजी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। दीपक की शादी करीब सात सा...