बिजनौर, अप्रैल 9 -- नशे की झोंक में चालक द्वारा बैक की जा रही ई-रिक्शा की चपेट में आकर एक मासूम की मौत हो गई। आरोपी चालक मौके से रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त बच्चा अपने माता-पिता के आठ बेटियों के बाद जन्मा बेटा था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव करौली निवासी अर्जुन सिंह राज-मजदूरी का काम करता है। परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम अर्जुन का करीब साढ़े चार वर्षीय पुत्र शौर्य उर्फ सन्नी गांव में ही गली के दूसरी ओर दुकान पर जाना चाह रहा था। इसी दौरान वहां गांव निवासी बेगराज पुत्र सुमेर नशे में ई-रिक्शा तेजी से बैक कर रहा था। बच्चा ई-रिक्शा से घबराकर पीछे मुड़ गया, लेकिन इसी दौरान वह तेजी से बैक हो रही ई-रिक्शा की चपेट में आकर...