बिजनौर, जून 23 -- चांदपुर के जलीलपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पाडला निवासी किशोर अयान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी जीशान गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घंटो सड़क पर हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस ने समझा-बुझाकर कर जाम खुलवाया। यह भी पढ़ें- दर्दनाक: डीसीएम ने बाइक सवार किशोर को कुचला, साथी गंभीर घायल घटना की जानकारी जानकारी के अनुसार चांदपुर के गांव पाड़ला निवासी दिलशाद का 16 वर्षीय पुत्र अयान अपने साथी जीशान के साथ बाइक से चांदपुर की ओर जा रहा था। जब वह जलीलपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने उनकी बाइक की सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक सड़क किनारे कच्चे रास्ते में जा गिरी, जबकि अयान की बाइक सड़क पर गिर गई और वह भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया।प्र...