हिन्दु्स्तान प्रतिनिधि, जनवरी 7 -- पटना में खगौल थाना क्षेत्र के नीमतल्ला रोड कुम्हार टोली में मंगलवार की शाम गले में जेली टॉफी फंसने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता रेलवे में कार्यरत हैं। घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, मासूम की मौत की सूचना मिलने पर मोहल्ले में रहने वाले शोकाकुल हैं। चिंटू कुमार पंडित परिवार के साथ नीमतल्ला रोड कुम्हार टोली में रहते हैं। उनका छोटा बेटा मंगलवार की शाम जेली टॉफी खा रहा था। इसी दौरान चॉकलेट उसके गले में फंस गई। टॉफी फंसते ही बच्चे को सांस लेने में परेशानी होने लगी। थोड़ी ही देर में बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिवार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में घबराए हुए परिजन बच्चे को पटना एम्स ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.