दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदकों का आज होगा साक्षात्कार
कन्नौज, जुलाई 30 -- कन्नौज, संवाददाता। पारंपरिक कारीगरों और स्थानीय दस्तकारों को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने के लिए संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुक्रवार को होगा। उपायुक्त उद्योग प्रेमकान्त ने बताया कि साक्षात्कार 31 जुलाई को सुबह 10:30 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम नीति-2017 के अंतर्गत संचालित इस योजना का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों एवं पारंपरिक कारीगरों को उनके ट्रेड में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यह भी पढ़ें- हलवाई ट्रेड के अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 31 जुलाई से चयनित प्रशिक्षार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.