दर्जी की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार
फरीदाबाद, जून 17 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। थाना पल्ला पुलिस ने दर्जी पर हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-9-10 डिवाइडिंग रोड निवासी नवीन शर्मा उर्फ निक्कू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-91 निवासी नदीम अब्बास ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह पल्ला मार्केट में कपड़े सिलने का कार्य करता है। एक मई की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी नवीन उर्फ निक्कू और उसके साथ एक महिला ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- दर्जी की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार आरोप है कि इसके बाद दोनों अपने घर की छत पर चढ़ गए और वहां से उस पर ईंटों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर समेत शरीर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.