दर्जाधारी सुरेश कोली ने देहरादून में संभाला पदभार
रुद्रपुर, अक्टूबर 6 -- रुद्रपुर। उद्योग निदेशालय, देहरादून में दर्जाधारी सुरेश कोली ने पदभार ग्रहण किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समर्पण से प्रदेश में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहेगा। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी, पूर्व मेयर सोनी कोली, नरेश कोली, अनिल कोली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.