चम्पावत, अप्रैल 24 -- सतीश जोशी, चम्पावत। चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष मुकेश महराना पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान लोगों ने उनका स्वागत किया। पूर्व बीडीसी सदस्य जानकी देवी और चंद्रशेखर जोशी ने मुकेश महाराना एवं जिला पंचायत सदस्य निर्मला महराना को शाल ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने मुकेश को दायित्व देने पर सरकार का आभार जताया। यहां पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, टीका राम शर्मा, दीपक शर्मा, प्रधान दीपक महराना, दिनेश भट्ट, रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नशे से दूरी बनाने की अपील की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...