दर्जाधारी के निरीक्षण में खुली पंजीकरण केंद्र की पोल
हरिद्वार, मई 30 -- दर्जाधारी पर्यटन सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश जमदग्नि ने ऋषिकुल मैदान स्थित चारधाम निशुल्क पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ कमियां पाई गईं। उन्होंने जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल और सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को व्यवस्था सुधारने के दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा पंजीकरण केंद्र की शिकायतें आ रही थीं। समाचार पत्रों के माध्यम से भी अव्यवस्थाओं की जानकारी उपलब्ध हो रही थी। जिसके बाद पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि पानी के कैंपर खाली थे, कुछ पंखे भी बंद पाए गए। यात्रियों द्वारा पानी नहीं मिलने और धीमी रफ्तार में पंजीकरण के आरोप लगाए गए। यह भी पढ़ें- दर्जाधारी जमदग्नि ने चारधाम निशुल्क पंजीकरण केंद्र के निरीक्षण में पाई कमियां जिसके कारण यात्रियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.