अल्मोड़ा, जून 13 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल को उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद में उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शनिवार को उनके अल्मोड़ा आने पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में आतिशबाजी की और मिष्ठान वितरित किया। छनिया नृतकों के साथ माल रोड पर जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया। यहां जिलाध्यक्ष महेश नयाल, मेयर अजय वर्मा, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान व कैशाल शर्मा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, नीरज सांगा, पूनम पालीवाल, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, धर्मेंद्र बिष्ट, संदीप श्रीवास्तव, मनोज तिवारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...