लखीसराय, अप्रैल 26 -- लखीसराय, हिप्र। नशा मुक्ति अभियान के तहत जिला उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्र से 12 शराबी को गिरफ्तार किया। हालांकि इस दौरान एक भी शराब तस्कर उत्पाद पुलिस के पकड़ में नहीं आया। उत्पाद इंस्पेक्टर निर्मल कुमार ने बताया कि रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र से सूरज कुमार, विकास कुमार, टाउन थाना क्षेत्र से मो शहजाद, मो फैयाज, किऊल थाना क्षेत्र से जयराम पंडित, पिंकू कुमार, कुंदन कुमार, अर्जुन राम, बड़हिया थाना क्षेत्र से अजय सिंह, सोनू कुमार, किशोरी राम एवं मुन्ना सिंह को शराब पीने का आरोप में गिरफ्तार किया गया। सदर अस्पताल से मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...