बदायूं, अप्रैल 17 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजपुर छज्जू, शिकरापुर और मोंगर में पिछले कई दिनों से नलकूपों में चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे किसान परेशान हैं और फसलों की सिंचाई भी नहीं कर पा रहे हैं। मौजपुर छज्जू के किसान लेखराज सिंह, कुंवर पाल सिंह, चंपत सिंह, शिकरापुर निवासी महिपाल सिंह, अगर पाल सिंह तथा मोंगर निवासी सुभाष चंद्र राठौर, विक्की पटेल और वैभव पटेल समेत कई किसानों के नलकूप मौजपुर के जंगल क्षेत्र में स्थित हैं, जहां चोरों ने दर्जन भर नलकूपों को निशाना बनाया। किसानों ने सिविल लाइंस कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि लगातार हो रही चोरियों के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। आरोप है कि चोर ताले तोड़कर और नकब लगाकर नलकूपों से कॉपर केबल, स्टार्टर, हेल्पर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। तीन गांव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.