शामली, मार्च 25 -- चौसाना। बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नियमित टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने खेड़ी खुशनाम, खोडसमा, जिजौला, सालहापुर, चौसाना, बसी चुंघयारी, शामली श्यामला तथा पंथुपूरा गुज्जरपुर में पहुंचकर नवजात शिशुओं, छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया। ब्लॉक ऊन के प्रभारी तरुण चौधरी ने अभियान का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीकाकरण कार्य को समयबद्ध और सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए तथा लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।अभियान के तहत बच्चों को निर्धारित टीके लगाए गए, जिनसे पोलियो, क्षय रोग (टीबी), हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टेटनस, काली खांसी (पर्टुसिस) और खसरा जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव किया जाता है। वहीं गर्भवती महिलाओं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.