दर्जनों विद्युत पोल टूटे, पेड़ गिरे, कई लोगों के टीन शेड उड़े
गंगापार, मई 29 -- बीती देर रात आंधी तूफान एवं बारिश के बीच नारीबारी सहित क्षेत्र मे भारी क्षति हुई, किसी का टीनशेड उड़ा, कहीं पेड़ गिरा, कई प्रतिष्ठानों, मुमटी, वाहनों को क्षति पहुंची। दर्जनों विद्युत पोल, केबल, बोर्ड गिर गए। विद्युत उपकेन्द्र गौरा द्वारा संचालित ग्यारह हजार विद्युत लाइन के तार व पोल टूट गए। जरखोरी फीडर के 20 पोल तार और नारीबारी फीडर के दर्जन भर विद्युत तार पोल टूट जाने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गयी। तूफान से नारीबारी स्थित सावित्री हॉस्पिटल का टीन शेड गिर जाने से नीचे खड़ी कार, बाइक और जनरेटर क्षतिग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें- चक्रवर्ती तूफान ने जिले में मचाई तबाही, कहीं पेड़-दीवारें गिरीं, कई बिजली पोल टूटे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.