सिमडेगा, मई 16 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा की कार्यशैली एवं क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह भी पढ़ें- विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है मोदी सरकार: भूषण बाड़ानए सदस्यों का स्वागत मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी एवं आम जनता की आवाज बनकर काम करती रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं रोजगार को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है और आने वाले दिनों में विकास कार्यों को और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि लोग विकास और जनसेवा की रा...