फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- फर्रुखाबाद। कायमगंज में भाजपा से जुड़े दर्जनों ब्राह्मण कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया है और श्रीकांत त्यागी के नेत़त्व वाली राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल का दामन थाम लिया है। इस कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान में ब्राह्मण समाज की अनदेखी हो रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी, जिला महासचिव गौरव मिश्रा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...