समस्तीपुर, मार्च 10 -- शिवाजीनगर । प्रखंड मुख्यालय अवस्थित मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के कारण दर्जनों बच्चे राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा में सम्मिलित होने से वंचित रह गए। मंगलवार को दर्जनों छात्राओं का प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं हुआ तो वह सभी विद्यालय में हंगामा करने लगें। बच्चे के कुछ अभिभावक भी विद्यालय पहुंचकर एचएम से बात कर समस्या की निदान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन समस्या के समाधान नहीं हो पाया। बच्चों ने प्रखंड संसाधन केंद्र शिवाजीनगर पहुंचकर बीईओ रामजनम सिंह को एक लिखित आवेदन दिया। आवेदन में कहा है की शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय शिवाजीनगर के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेघा छात्रवृति परीक्षा 2026 में सम्मिलित होने के लिए निर्धारित समय पर फॉर्म भरा था। लेकिन स्कूल द्वारा बिना किसी कारण बताएं इसे निरस्त कर ...