लातेहार, मार्च 13 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के परहाटोली में दर्जनों जलमीनारों से मोटर व अन्य मशीनें गायब होने का मामला सामने आने के बाद पीएचडी विभाग हरकत में आ गया है। इस घटना से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में लगाए गए कई जलमीनारों से मोटर और जरूरी उपकरण चोरी हो जाने के कारण जलापूर्ति बंद पड़ी है। इससे लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है। इस संबंध में पीएचडी विभाग के दीपक महतो ने बताया कि दर्जनों जलमीनारों से मशीन गायब होने की शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.