जमशेदपुर, मार्च 25 -- जमशेदपुर। केबुल टाउन स्थित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर में बने तालाब में दर्जनों चैती छठव्रतियों ने सूर्यदेव को अर्घ्य देकर विश्व कल्याण की कामना की। छठव्रतियों ने इस तालाब में खड़े होकर अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ के मौके पर मंदिर की शानदार सजावट की गई थी। छठ के गीत भी बजाए गए। छठव्रतियों को किसी किस्म की दिक्कत न हो, इसका खास ध्यान रखा गया। विधायक सरयू राय मंदिर परिसर में पहुंचे और पूजा में शामिल हुए। उन्होंने सेवा कार्य में लगे लोगों की हौसला अफजाई की। छठव्रतियों और उनके परिजनों से भी उन्होंने बात की। छठव्रतियों के साथ आए लोगों के लिए चाय-कॉफी की व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की तरफ से की गई थी। बुधवार की सुबह चाय, कॉफी और पकौड़ी की व्यवस्था की गई थी। छठव्रतियों और परिजनों ने इस प्रयास की खूब सराहन...