दर्जनों ग्राहकों खाते से संचालक ने उड़ाए लाखों रुपये
कौशाम्बी, जून 18 -- मंझनपुर कोतवाली के दुवरा में संचालित बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है। दर्जनों ग्राहकों के खाते से पैसा निकालकर संचालक गायब हो गया है। इसकी जानकारी होते ही ग्राहकों के होश उड़ गए हैं। ग्राहकों ने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने दुवरा चौराहा में ग्राहक सेवा केंद्र (बीसी प्वॉइंट) खोल रखी है। भरवारी के संतलाल को बीसी प्वॉइंट की जिम्मेदार दी गई थी। इस ग्राहक सेवा केंद्र में कैनी, नौगीरा, दुवरा, पासिनहार, मलकिया, देवरखरपुर समेत आसपास के दर्जनों गांव के लोग लेन-देन के लिए आते हैं। करीब दस दिन पहले लोगों को पता चला कि उनके खाते से पैसा गायब है। ग्राहक सेवा केंद्र भी बंद चल रहा था। लोग बैंक पहुंचे और मैनेजर को पूरे मामले की जानकारी दी। बैंक मैनेजर ने जांच की तो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.