दर्जनों गांवों में 12 घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति
बाराबंकी, जून 12 -- बिजली संकट सूरतगंज, संवाददाता। विद्युत वितरण उपकेंद्र फतेहपुर के अंतर्गत आने वाले साढ़ेमऊ फीडर में शुक्रवार सुबह तकनीकी फाल्ट ने दर्जनों गांवों की दिनचर्या पटरी से उतार दी। सुबह बिजली आपूर्ति बाधित होने के बाद देर शाम तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी, जिससे हजारों उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में बेहाल रहे। बिजली न होने से पेयजल संकट खड़ा हो गया, घरों की टंकियां खाली हो गईं और मोबाइल फोन तक चार्ज नहीं हो सके। दिन भर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे, लेकिन विभागीय टीम फाल्ट को समय पर दुरुस्त नहीं कर सकी。
तकनीकी खराबियां साढ़ेमऊ फीडर पर आए दिन तकनीकी खराबियां सामने आती रहती हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता है। शुक्रवार को भी सुबह फाल्ट होने के बाद उपभोक्ताओं ने विभाग को सूचना दी, मगर घंटों बीत जाने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.