दर्जनों गरीब परिवार के लोग आज भी खेत में शौच करने को विवश
बेगुसराय, जून 9 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी प्रखंड से जुड़े बीहट नगर परिषद अंतर्गत वार्ड 16 स्थित सलेमपुर बारो में सरकार की कई योजनाएं अधर में हैं। प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर बारो के पास बसे करीब एक दर्जन अनुसूचित समाज के लोग आज भी शौच के लिए पास के खेत में ही जाते हैं। वर्षों से उनकी विवशता बनी हुई है। वहीं करीब 42 परिवार के रहने वाले दो मंजिला मुसहर टोल भवन में बसे लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।
स्थानीय समस्याएं स्थानीय पीड़ित राजकुमारी देवी, उर्मिला देवी, सुनील राम, सुरेश मोची, पंकज मोची, सुधीर मोची, बिरजू मोची, अनिल कुमार आदि ने बताया कि उनके पास न अपना शौचालय है और न ही सामुदायिक शौचालय। दर्जनों परिवार सरकार से शौचालय मिलने की आस में है। तीसरी पीढ़ी के नौनिहाल और स्कूली छात्र छात्राएं भी खेत में शौच के लिए जाते हैं। एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.