चंदौली, अप्रैल 20 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के पई गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से रविवार की दोपहरी में आग लग गई। आग विकराल रूप धारण कर क्रमशः आगे बढ़ते गई, जिससे कई किसानों के खेतों में हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के बाद खड़ी ठूठ पड़ी थी। इस दौरान आग से लगभग 100 एकड़ खेत की आग की चपेट में आ गई। जिसके चलते पशुओं के लिए चारे का संकट आ गया।वहीं कंजेहरा गांव के रामप्रवेश, रामवध, राजेश, मुन्ना, मूर्त, रामबती, बालिस्टर, रामउग्रह, रामाशीष आदि किसानों के खेत में रखी पुआल की ढेर भी जल गई। आग लगने कीजानकारी होने पर सैयदराजा विधानसभा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों संग आग बुझाते रहे। यह भी पढ़ें- आग से 200 बीघा गेहूं की फसल व भूसा राख इसके बाद दो फायर बिग्रेड के वाहन पहुंचने पर आग काबू पाई गई। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.