देवघर, मई 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाराकोला गांव की रहने वाली रूबी देवी समेत दर्जनों महिला शुक्रवार को मोहनपुर थाना पहुंचे। सभी ने एक साथ थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग किया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में महिला पर जानलेवा हमला, सिर फटा, गला दबाकर चांदी की सिकड़ी लूटने का आरोपआवेदन में उल्लेखित मुद्दे थाना में दिए गए आवेदन में जिक्र है कि कुछ लोगों छल-कपट और धोखाधड़ी कर पुश्तैनी आदिवासी जमीन पर अवैध कब्जा कर उस जमीन को बाहरी लोगों को बेचा जा रहा है। मामले को लेकर उन्होंने मोहनपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में रूबी देवी ने बताया कि मौजा बाराकोला, नंबर-721, खाता संख्य...