जमशेदपुर, मार्च 1 -- जमशेदपुर। होली की भीड़ में रेलवे जोन ट्रेनों और स्टेशनों पर औचक टिकट जांच अभियान चला रहा है। इससे शनिवार को दर्जनभर ट्रेनों के 235 बेटिकट यात्रियों से सवा लाख जुर्माना वसूला गया। बताया जाता है कि, विशेष जांच के लिए टिकट निरीक्षण, वाणिज्य सुपरवाइजर समेत आरपीएफ के जवानों की स्टेशन दर स्टेशन टीम बनी है। इससे हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, हावड़ा मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों में खड़गपुर और चक्रधरपुर मंडल क्षेत्र में औचक जांच अभियान चला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...