आजमगढ़, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव में शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारणों से दर्जनभर रिहायशी मड़ई में आग लग गई। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन समेत गृहस्थी के सामान जल गए। पीड़ित परिवार के लोग खुले में रहने के लिए विवश हो गए हैं। नौबरार देवारा जदीद किता प्रथम गांव में शुक्रवार की दोपहर को करीब एक बजे अज्ञात कारणों के चलते सुरेश की रिहायशी मड़ई में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक-एक कर दर्जनभर घरों की रिहायशी झोपड़ियां धू-धू कर जलने लगीं। आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंच सकी। इसके पहले ही ग्...