जौनपुर, जून 25 -- नौपेड़वा। क्षेत्र की प्रमुख बाजार धनियामऊ बाजार के आसपास के दर्जनों गांवों की विद्युत व्यवस्था बदहाल है। उसरा बाजार फीडर से होने वाली विद्युत सप्लाई से जनता परेशान है। क्षेत्र के अगरौरा, बड़ारी, औंका, धनियामऊ आदि गांवों के उपभोक्ताओं की मानें तो लगभग प्रतिदिन शाम भोजन ग्रामीण अंधेरे में ही करते हैं। शाम को आपूर्ति बाधित रहना तय है। ग्रामीणों की माने तो वही अगल-बगल के फीडरों की लाइट उसरा बाजार से बेहतर रहती है। क्षेत्र के जगदम्बा पाठक, अजय सिंह, ओमप्रकाश, विनय आदि ने उच्चाधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में सुधार की मांग की है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण बेहाल,

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...