सीवान, सितम्बर 24 -- दरौली, एक संवाददाता। जमुई में एक लड़की के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की घटना के विरोध में बुधवार को भाकपा माले की महिला इकाई ऐपवा के नेतृत्व में दरौली बाजार में प्रतिवाद मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व ऐपवा नेत्री मालती राम ने किया। कार्यकर्ताओं ने घटना के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रतिवाद मार्च माले कार्यालय से शुरू होकर इमली चबूतरा और दरौली बाजार होते हुए थाना मोड़ पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया। ऐपवा नेत्री मालती राम ने कहा कि सरकार की ओर से बेटियों की सुरक्षा को लेकर लगातार दावे किए जाते हैं। यह भी पढ़ें- जमुई घटना के विरोध में भाकपा माले का शहर में प्रतिरोध मार्च इसके बावजूद जमुई में लड़की के साथ हुई ...