सीवान, दिसम्बर 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। नव वर्ष के करीब आने व 2025 के समाप्त होने की घड़ियां जैसे-जैसे करीब आ रही है, लोगों का उल्लास व उमंग भी बढ़ता जा रहा है। जिले में नव वर्ष की पार्टी के लिए प्रमुख होटल व रेस्टोरेंट में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। वहीं, जिले के प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर नए वर्ष की पार्टी का स्वरूप कैसे होगा, इसे लेकर लोग पिकनिक स्पॉट का मुआयना कड़ाके की ठंड में भी कर रहे हैं। जिले के दरौली में सरयू नदी का तट नए साल 1 जनवरी के दिन पिकनिक व जश्न मनाने की एक अच्छी जगह है। यह जगह मुंबई के जुहू बीच जैसा नजारा पेश करती है। 1 जनवरी को दरौली के सरयू तट पर नया साल मनाने के लिए दिनभर धमाल रहेगा, लोग सुबह से ही जश्न शुरू कर देंगे। यहां स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दूर से लोग सरयू नदी के तट पर बालू की रेट पर भारी संख्या ...