सीवान, अगस्त 27 -- दरौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दरौली बाजार समेत दोन, बलिया, खैराटी, हरनाटार और खोर गांव में जुलूस-ए-मोहम्मदिया निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान अमन, भाईचारे, इंसानियत और मोहब्बत का संदेश दिया गया। दरौली बाजार में निकले जुलूस के दौरान 'नारे तकबीर, अल्लाह हो अकबर' और 'नबी की आमद मरहबा-मरहबा' के नारों से माहौल गूंज उठा। लोगों ने पैगंबर मोहम्मद साहब की शिक्षाओं और उनके संदेशों को याद किया। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मरकजी खानकाह जोगिया शरीफ में शानो-शौकत से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी विभिन्न गांवों से निकले जुलूस निर्धारित मार्ग...