सीवान, अगस्त 23 -- दरौली। बीआरसी में शनिवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के लिए निर्देश दिया गया।

बैठक में चर्चा के मुख्य मुद्दे बैठक में सभी विद्यालयों के नामांकित छात्रों का एक राष्ट्र, एक छात्र आईडी आपार आईडो को जल्द से जल्द जेनरेट करने और यू-डायस पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट करने के सख्त निर्देश दिए गए। वहीं एफएलए के लिए चिन्हित बच्चों को लिए नियमित और गुणवत्तापूर्ण कक्षाएं संचालित करने पर जोर दिया गया। प्रतिदिन दो घण्टी भाषा व गणित की कक्षाएं चलाने का निर्देश दिया गया। वहीं विद्यालय परिसर को तम्बाकू व नशा मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए हेडमास्टर को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया गया।

संबंधित निर्देश और भूमिकाएं साथ हीं ई शिक्षाकोश में सभी शि...