दरौली के युवक की प्रयागराज में मौत
गाजीपुर, मई 13 -- दिलदारनगर। क्षेत्र के दरौली गांव निवासी 24 वर्षीय फल विक्रेता मिथिलेश राम की प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शव मंगलवार को गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां कमली देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मिथिलेश अपने दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई विनय प्रताप 20 वर्ष का है। एक वर्ष पूर्व ही उसकी शादी जिउपुर गांव निवासी सविता देवी से हुई थी। मिथिलेश प्रयागराज में फल की दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार को वह किसी काम से जा रहा था, तभी सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। यह भी पढ़ें- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत मिथिलेश का अंतिम संस्कार जमानिया शमशान घाट पर किया गया। इस दुखद घटना से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर बसपा जिला उपाध्यक्ष युसूफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.