सीवान, जून 6 -- दरौली: सरयू नदी पर बने पीपा पुल पर हादसे की बढ़ी आशंका पीपा पुल पर स्लीपर की जगह हो गया खाली स्थान, रेलिंग टूटी दियारा में लगे प्लेटो पर बालू चढ़ने से वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किल फोटो कैप्शन: गुठनी, एक संवाददाता। दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमदिरा घाट पर लगे पीपा पुल की हालत पूरी तरह से जर्जर हो गई है। जिससे इस पर यात्रा करने वाले लोगो के लिए नई मुसीबत खड़ी हो गई है। वही जर्जर पुल पर हादसे की आशंका भी बढ़ गई है। यह पुल बिहार के दरौली प्रखण्ड और यूपी के बलिया जिले के मध्य निर्मित है। जिसका निर्माण और देखरेख यूपी सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाता है। यात्रियों का आरोप है की पुल पर लगे पुल पर लगे लोहे की चादर कई जगहों पर हट गई है। वही लकड़ियों के बीच स्लीपर का स्थान पर जगह जगह खाली स्थान भी दिख रहा है। पुल पर लगे ...