सीवान, सितम्बर 1 -- गुठनी, एक संवाददाता। सरयू नदी के जलस्तर में सातवें दिन भी लगातार कमी दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घट रहा है। जिससे निचले इलाकों में लगे पानी भी धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि जल जमाव से कई जगहों पर खेती पर भी ग्रहण लग गया है। जबकि बाढ़ के पानी से धान, अरहर, मक्का, ईख मूंगफली और हरी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। किसानों का कहना है कि लगातार बढ़ते जलस्तर से खेती पर ज्यादा असर पड़ा है। वही सरयू नदी द्वारा लगातार कटाव से भी कृषि योग्य भूमि को भारी नुकसान पहुंचा है। विभाग के जेई शुभम सिंह ने बताया कि वर्तमान में सरयू नदी का जलस्तर 60.61 है। जबकि इसका वार्निंग लेवल 59.82 है। और सरयू नदी का डेंजर लेवल 60.82 है। उनका कहना था कि जलस्तर कम होने से आसपास के इलाकों में बा...