सीवान, फरवरी 4 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के एक गांव से परीक्षा देने गई दो सगी बहनें रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं। इस संबंध में छात्राओं के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह अपनी पत्नी के इलाज के लिए सीवान गया हुआ था। इसी दौरान 1 फरवरी को उसकी दोनों पुत्रियां एक इंटरमीडिएट एवं दूसरी मैट्रिक की छात्रा घर से अचानक लापता हो गईं। जब वह शाम में घर लौटा तो दोनों बेटियां घर पर नहीं थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। लेकिन दोनों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों सगी बहनों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.