दरौंदा में सहयोग शिविर में 90 फसदी आवेदन निपटाए
सीवान, जून 19 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय के परिसर में आयोजित सहयोग जन कल्याण शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसमें से कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया। शिविर में पहुंचे लोगों ने पेंशन, राजस्व, स्वास्थ्य, मनरेगा, राशन कार्ड समेत विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन दिए। यह भी पढ़ें- सहयोग शिविर ग्रामीणों के लिए बना संजीवनीप्रमुख अधिकारी शिविर का निरीक्षण एवं संचालन निदेशक एनईपी, मनरेगा मनीष कुमार, बीडीओ सिम्पी कुमारी एवं सीओ वेद प्रकाश नारायण की देखरेख में हुआ। विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 लोगों की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श दिया गया। राजस्व विभाग में 9 आवेदन प्राप्त हुए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.