सीवान, जनवरी 29 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कमला चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरों ने मंगलवार की रात दुकान के पीछे से घुसकर करीब 2 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में जलालपुर निवासी सह मोबाइल दुकानदार अमन कुमार शर्मा ने बताया कि कमल चौक पर उनकी अमन मोबाइल नाम से मोबाइल रिपेयरिंग व बिक्री की दुकान है। जिस दुकान में मोबाइल की रिपेयरिंग वह बिक्री की जाती है। प्रतिदिन की तरह मंगलवार की शाम करीब 7:30 बजे दुकान बंद करके वे घर चले गए। सुरक्षा का लिहाज से अपने दुकान का कुछ सामान बगल के होटल में रख दिए थे। क्योंकि इनकी दुकान की अपेक्षा होटल काफी मजबूत था। बुधवार की सुबह करीब 5:00 बजे कमल चौक के स्थानीय लोगों ने फोन कर उन्हें सूचना दी, कि आपके दुकान में चोरी हुई है। आकर देखा तो दुकान का पीछे का भाग तोड़कर फोन व कुछ सामान चोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.