सीवान, अप्रैल 3 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के रामगढ़ा पैक्स व दरौंदा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर प्रखंड स्तर पर आठ कोषांगों का गठन किया गया है। निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सिम्पी कुमारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नाम निर्देशन, मतपत्र एवं वज्रगृह, कार्मिक, वाहन, सामग्री प्रबंधन, विधि-व्यवस्था एवं आचार संहिता समेत कुल आठ कोषांग बनाए गए हैं। सभी कोषांगों को स्पष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और संबंधित पदाधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ा पैक्स एवं दरौंदा व्यापार मंडल का चुनाव 20 अप्रैल को संपन्न होगा। इसके लिए 8 एवं 9 अप्रैल को नामांकन किया जाएगा। जबकि 10 और 11 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 13 अप्रैल को अभ्यर्थिता वापसी की प्रक्...