सीवान, अगस्त 18 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के गोविदापुर गांव के समीप रविवार की देर रात पुल के नीचे गिरने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान ढेबर गांव निवासी चुनदेव मांझी के रूप में हुई है। हादसा रात में होने के कारण काफी देर तक किसी को इसकी जानकारी नहीं हो सकी।

घटना की जानकारी सुबह हुई सोमवार की सुबह पूजा करने जा रही महिलाओं की नजर पुल के नीचे पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद घटना की जानकारी ग्रामीणों को हुई। ग्रामीणों के अनुसार, चुनदेव मांझी रविवार को साइकिल से महाराजगंज गए थे। देर शाम वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोविदापुर गांव के समीप पुल पर पहुंचने के बाद साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह पुल के नीचे जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनकी साइकिल भी पुल के नीचे पड़ी रही।

रात क...