सीवान, फरवरी 26 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में मंगलवार की रात दूल्हे के मामा को गोली लग गयी। घायल युवक सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती का पुत्र चितेश्वर भारती हैं। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर निवासी धर्मेंद्र गिरी की बेटी की बारात गोदना सेमरिया गांव से आयी थी। इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए चितेश्वर भारती भी आए थे। बारात आने के बाद आगे का कार्यक्रम के लिए सभी दरवाजे पर पहुंचे थे और बारात लग रही थी। इस दौरान अचानक गोली चल गयी और मौके पर मौजूद दूल्हे के मामा को गोली लग गयी। इस घटना की जानकारी जैसे ही लोगों की हुई कि आसपास भगदड़ जैसी स्थिति पैदा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.