सीवान, जून 16 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड के धनौती गांव में रविवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने चौपाल लगाया। चौपाल लगाकर माई-बहन योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।जिलाध्यक्ष विदुशेखर पांडे, महिला जिलाध्यक्ष इंदु देवी, मोहम्मद चांद, सुशील कुमार ने कहा कि माई-बहन योजना के तहत हर महिला को प्रत्येक माह 2500 की सम्मान राशि दी जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप लोग महागठबंधन की सरकार बनाए गरीबों के हित की रक्षा के लिए कांग्रेस सदैव आगे रहेगी सभा को सम्बोधित करने वालों में जब्बार हुसैन, विजय शंकर दुबे, अनंत तिवारी, शशि भूषण तिवारी, वकील गुप्ता, बच्चा सिंह, बुधन पाण्डेय, मोहम्मद शमीम, मोहम्मद हक, बृज किशोर सिंह शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.