सीवान, दिसम्बर 11 -- दरौंदा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के धानाडीह निवासी एवं उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में वन विभाग में कार्यरत सब-इंस्पेक्टर अनिल सिंह की मौत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। 06 दिसंबर को हुई सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद 08 दिसंबर को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हादसे की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उनके भतीजे अनिल सिंह सोनभद्र के वन विभाग कार्यालय से ड्यूटी समाप्त कर बाहर निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही बुलेट बाइक ने उन्हें सामने से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.