सीवान, मई 7 -- दरौंदा। थाना क्षेत्र के बगौरा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 40 लीटर देसी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि शराब की सूचना मिलने पर छापेमारी की गई। इसमें 40 लीटर देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के डोहर निवासी सुनील कुमार, सुजीत कुमार के साथ-साथ और दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- कतरीसराय में शराब के साथ युवक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...