सीवान, अप्रैल 10 -- दरौंदा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय के बीआरसी परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम ने गुरुवार को नामांकन के लिए जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं एवं अभिभावकों को जागरूक किया। टीम ने प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों और उनके पोषक क्षेत्रों में पहुंचकर पांचवीं पास छात्राओं के नामांकन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान वार्डन निर्मला कुमारी, लिपिक राजेश कुमार एवं संचालक हरिचरण यादव ने उमवि कौथुआ सारंगपुर, नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला, प्राथमिक विद्यालय अभूई, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अभूई कन्या तथा उमवि फतेहपुर सहित कई विद्यालयों का दौरा किया। उन्होंने अभिभावकों से सीधे संवाद कर बालिकाओं की शिक्षा के महत्व को बताया और कस्तूरबा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.